Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

केजरीवाल ने माफी मांगी

Updated on Saturday, April 25, 2015 11:11 AM IST

नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी (आप) की किसान रैली में राजस्थान के कृषक गजेंद्र सिंह के खुलेआम आत्महत्या कर लेने के बाद चौतरफा आलोचनाओं से घिरी आप के नेताओं के तेवर अब ढीले पडऩे लगे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना के बाद अपना भाषण जारी रखने के लिए शुक्रवार को यहां सार्वजिनक रूप से माफी मांगी, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में पार्टी के संयोजक आशुतोष फूट-फूट कर रोए।

हालांकि भाजपा और कांग्रेस ने इस माफी की मांग को राजनीतिक स्टंट करार दिया। केजरीवाल ने माना कि गजेंद्र के आत्महत्या करने की घटना के बावजूद अपना भाषण जारी रखना गलत था और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक आशुतोष, जिन्होंने बुधवार को इस घटना के बाद कड़े तेवर अपना रखे थे, शुक्रवार को एक टीवी चैनल पर मृतक की बेटी मेघा के साथ बातचीत में फफक-फफक कर रोए और कहा कि मैं और मेरी पार्टी गुनाहगार हैं।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस से अपील की कि वे इस मामले में राजनीति नहीं करें। गजेंद्र की बेटी मेघा ने कहा कि मेरे पिता खुदकुशी नहीं कर सकते थे। उसने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि जिसने भी मेरे पिता को खुदकुशी के लिए उकसाया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। आशुतोष ने कहा कि गजेंद्र की मौत को लेकर हमारी पार्टी और हम पर साजिश के आरोप लगाए गए। हम गंदी राजनीति करने नहीं आए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि गजेंद्र की मौत पर सियासत न की जाए, क्योंकि ऐसी राजनीति से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

किसान गजेंद्र की मौत पर बुरी तरह घिरी आम आदमी पार्टी अब उनके नाराज परिजनों को मनाने में जुट गई है । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की माफी के बाद आप नेता संजय सिंह पार्टी के कुछ विधायकों के साथ गजेंद्र के दौसा स्थित घर गए और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना पर खेद जताते हुए गजेंद्र की बेटी नेहा को हाथ जोड़े। इस मुलाकात के बाद संजय सिंह ने कहा कि गजेंद्र के परिजनों ने उनके सामने दो मांगें रखी हैं।

परिजनों ने कहा है कि गजेंद्र किसानों के मुद्दे पर शहीद हुए हैं, इसलिए दिल्ली सरकार उन्हें शहीद का दर्जा दे। परिजनों ने दिल्ली सरकार से परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इस दोनों मांगों के बारे में वह केजरीवाल को बताएंगे। उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X