चित्तूर - आंध्र प्रदेश के चित्तूर के जंगलों में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में 20 चंदन तस्कर मारे गए। ये तस्कर मंगलवार सुबह चंद्रागिरी के जंगलों में लकड़ी काट रहे थे। इनके खिलाफ पुलिस और एसटीएफ ने ज्वाइंट आपरेशन चलाया। हालांकि, तस्करों के मारे जाने के बाद तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश आमने-सामने आ गए हैं। जो तस्कर मारे गए हैं, उनमें से अधिकतर तमिलनाडु के हैं।
तमिलनाडु में एमडीएमके नेता वाइको ने कहा है कि आंध्र प्रदेश पुलिस को तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने उन्हें पक्षियों की तरह मार डाला। विवाद बढ़ता देख इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।