श्रीनगर - ताजा हिमस्खलन के कारण जम्मू कश्मीर के सीमांत लद्दाख क्षेत्र में सेना के 4 जवान मारे गए और एक अन्य लापता है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, लेह जिले के दूरदराज के चंगला गांव में सेना का एक वाहन हिमस्खलन की चपेट आ गया और सेना के चार जवान मारे गए और एक अन्य लापता है।
सेना के ट्रक जिस वक्त लेह के चंगाला में एक सडक़ से गुजर रहे थे, तभी ऊपर से बर्फ की चट्टान ट्रक पर गिर गई। उन्होंने कहा कि बचाव दल तुरंत हकरत में आया और दो सैनिकों को गंभीर हालात में बचाया जबकि दो सैनिकों के शव को बरामद किया। हालांकि बचाए गए सैनिकों की कुछ समय बाद मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अन्य सैनिक अब तक लापता है।