नई दिल्ली - दुनिया के सात शिखरों पर चढऩे वाले भारत के शीर्ष पर्वतारोही मल्ली मस्तान बाबू नहीं रहें। मल्ली मस्तान अर्जेटिना और चिली के ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने गए थे। जिसके बाद से ही उनके लापता होने की खबरें सामने आई थी। लेकिन, अब खबरें आ रही है कि उनकी मौत हो गई है। बाबू के दोस्त सत्यम भीमरसेत्ती ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
वहीं, उनकी याद में बाबू के दोस्तों ने एक फेसबुक पेज भी बनाया है। बाबू को फास्टेस्ट सेवन समिटर कहा जाता था। वे सात महाद्वीप की ऊंची चोटियों पर चढाई करने का कारनामा कर चुके हैं। वह 24 मार्च से गायब बताए जा रहे थे। हेलिकॉप्टर टीम ने अर्जेन्टीना और चिली के बीच एंड्स माउंटेन में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। उनकी बहन डॉक्टर मल्ली के अनुसार, बाबू अपने दोस्तों के साथ सेरोस माउंटेन पर चढाई करने गया था।
उसने अर्जेन्टीना की तरफ से चढाई करना शुरू किया, लेकिन 24 मार्च को वह अपने बेस कैम्प से बिछड गया। इलाके में लगातार बारिश होने के कारण बाढ आ गई थी। गौरतलब है कि 2006 में बाबू 172 दिनों में दुनिया के सात शिखरों पर चढने के बाद चर्चा में आया था। वर्ष 2000-02 का आईआईएम पासआउट बाबू के आईआईटी खडगपुर की डिग्री भी है। वह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर का निवासी है।