जोधपुर - महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जर्सी छह लाख रूपये में बिकी है। यह वही जर्सी है जो सचिन ने अपने 100 वें और अंतिम टेस्ट में पहनी थी। यह जर्सी यहां उमेद भवन पैलेस में क्रिस्टी की भव्य नीलामी में छह लाख रूपये में बिकी। जोधपुर के पूर्व शासक गज सिंह द्वितीय के बेटे शिव राज सिंह ने इस जर्सी के लिए बोली लगाई।
तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 100 वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तेंदुलकर की जर्सी के अलावा परेश मैटी की पेंटिंग साढ़े सात लाख रूपये में बिकी। इस नीलामी में कई अन्य चीजों की भी नीलामी हुई। इस नीलामी से लगभग 80 लाख रूपये जुटाए गए। इस नीलामी से होने वाली राशि सिर और दिमाग की चोट से पीडि़त लोगों के प्रति जागरूकता पैलाने वाले इंडियन हेडन इंजरी फाउंडेशन को दी जाएगी।