मुजफ्फरपुर - क्षेत्र में एक कुख्यात अपराधी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, चार खोखे व एक लाल रंग की अपाचे बाइक बरामद की है। मामले की छानबीन की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुआ निवासी राजनाथ सहनी डकैत गिरोह में शामिल था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह कोल्हुआ के पोला राम हत्या कांड सहित कई कांडों में शामिला था। आशंका जतायी जा रही है कि प्रतिशोध या लूट के सामान के बंटवारे में विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। कई मामलो में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।