जम्मू - जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन शनिवार को आतंकवादी हमला हुआ है। शुक्रवार को कठुआ के एक थाने में फिदायीन हमले के बाद शनिवार तडक़े पांच आतंकवादियों ने सांबा के पास मेसर में सेना की एक छावनी पर हमला कर दिया। आतंकियों ने छावनी के इलाके में ग्रेनेड पेंके और फायरिंग की। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 1 नागरिक की मौत हो गई है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और रुक-रुक कर फायिंरग की आवाजें सुनी गई।
सूत्रों के अनुसार जम्मू-पठानकोट हाईवे पर आर्मर्ड रेजिमेंट की छावनी में आतंकी घुस नहीं पाए हैं और बाहर से ही फायिंरग कर रहे। इससे पहले कल जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर कठुआ जिले के राजबाग थाने पर सेना की वर्दी में आए दो आतंकियों ने फिदायीन हमला कर दिया था, जिसमें एक पुलिस कर्मी और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा आतंकियों ने दो नागरिकों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। सुरक्षा बलों ने पांच घंटे चली मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।
मुठभेड़ में एसडीपीओ समेत सुरक्षा बलों के एक दर्जन जवान जख्मी हुए हैं। आतंकियों के कब्जे से दो एके 47 राइफल, मैगजीन, ंिजदा कारतूस, दो पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, ंिजदा पिस्टल कारतूस, दो कटर, चार बैटरी सेल, एक चाकू, एक जीपीएस, ग्रेनेड, दो कोल्ड ंिड्रक की बोतल, नौ मीठी वैंडी बरामद की गईं हैं।