Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

श्रमिक की मौत के बाद साथियों ने मचाया हंगामा

Updated on Thursday, March 19, 2015 13:17 PM IST

गुडग़ांव - गांव उल्लावास में एक श्रमिक की मौत पर साथी मजदूरों ने जमकर हंगामा मचाया। तोडफ़ोड़ की। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण हो पाया। श्रमिकों का आरोप है कि खाने में जहर देने की वजह से श्रमिक की मौत हुई है। लाइटन एशिया नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी की अस्थाई कालोनी है। इसमें दो हजार से अधिक श्रमिक रहते हैं। झारखंड निवासी 40 वर्षीय श्रमिक बुद्धन चौधरी भी यहीं रहता था। वह अन्य दिनों की तरह ही रात में खाना खाकर सो गया।

सुबह जब वह समय से नहीं उठा तो साथी श्रमिकों ने जगाने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो सभी ने मान लिया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। यह बात जंगल में आग की तरह सभी श्रमिकों में फैल गई। इसके बाद श्रमिकों ने सामने जितनी भी खड़ी गाडिय़ा देखी सभी को निशाना बना लिया। कंपनी कार्यालय में भी तोडफ़ोड़ की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस वाले पहुंच गए। इसके बाद स्थिति काबू में आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों के सामने श्रमिकों ने आरोप लगाया कि बुद्धन चौधरी की मौत खाने में जहर देने से हुई है। हालांकि इस आरोप को न ही श्रम अधिकारी और न ही पुलिस अधिकारी मानने को तैयार हैं। क्योंकि सभी श्रमिकों का खाना एक ही जगह तैयार होता है। यदि खाने में जहर होता तो अन्य श्रमिक भी प्रभावित होते। एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि श्रमिकों के आरोप के अनुरूप जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद फिर खाने में जहर मिला था या नहीं, इसकी जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे जाएंगे। वैसे लगता नहीं है कि मौत जहर से हुई है। किसी अन्य बीमारी से श्रमिक ग्रसित रहा होगा या फिर हार्ट अटैक से मौत हुई होगी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X