Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

मामूली कहासुनी में प्रदेश सचिव ने कांग्रेसी नेता पर तानी पिस्टल

Updated on Friday, February 20, 2015 11:54 AM IST

लखनऊ - कांग्रेस की स्थिति भले ही दिन पर दिन खराब हो रही हो, लेकिन उसके नेता बाज आने का नाम नहीं ले रहे। यूपी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को मामूली कहासुनी पर प्रदेश सचिव ने अमेठी के एक नेता पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दे डाली। कांग्रेस नेता ने इस संबंध में हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की है। रोज की तरह बुधवार को भी मीडिया सेंटर के बाहर कांग्रेसी नेता सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी चर्चा के दौरान प्रदेश सचिव अशोक सिंह और अमेठी के कांग्रेसी नेता जमुना शुक्ला में प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बहस होने लगी।

नोक-झोंक से शुरू हुई यह कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। शोर सुनकर कार्यालय में मौजूद कोषाध्यक्ष हरीश बाजपेयी वहां पहुंच गए और अशोक सिंह को लेकर अपने कमरे में चले गए। अशोक सिंह जब हरीश बाजपेयी के कमरे से बाहर निकले तो उनकी जमुना से फिर कहासुनी हो गई और गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि उसी दौरान अशोक सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और जमुना को गोली मारने की धमकी देने लगे, जिस पर वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। अशोक सिंह के पिस्टल निकालने पर जमुना शुक्ला ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

वहीं, अशोक सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। जमुना प्रदेश अध्यक्ष को गालियां दे रहे थे, जिसका मैंने विरोध किया था। मैंने पिस्टल नहीं निकाली थी। उधर, जमुना शुक्ला का कहना है कि अशोक सिंह ने अपने बचाव के लिए अध्यक्ष को बीच में लाने के लिए उनका नाम लिया है। आम चर्चा के दौरान वह मुझे गाली देने लगे और विरोध करने पर मुझे गोली मारने की धमकी देते हुए अपनी पिस्टल निकाल ली।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X