नई दिल्ली 11 फरवरी - रेल मंत्री श्री पवन बंसल ने सोमवार को कहा कि वह इलाहाबाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए इलाहाबाद जाएंगे। महाकुंभ मेले में तीन प्रमुख स्नान अभी शेष हैं। श्री बंसल ने इस बात से इंकार किया कि घटना की रात स्टेशन पर फुट-ओवर ब्रिज गिरने के कारण भगदड़ मची। बंसल ने कहा मैं स्थिति का जायजा लेने और आने वाले दिनों की तैयारियों के लिए इलाहाबाद जा रहा हूं ।
सरकार द्वारा पीड़ितों के लिए जिस मुआवजा राशि की घोषणा की गई है, हम उसके अतिरिक्त एक लाख रुपये मृतकों के परिजनों, 50,000 रुपये गम्भीर रूप से घायलों को और 25,000 रुपये मामूली रूप से जख्मी हुए लोगों को देंगे।