नयी दिल्ली - कराची से आ रही नाव में विस्फोट को लेकर हो रही राजनीति और कांग्रेस के सवालों पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने जवाब दिया है। पर्रिकर ने कहा कि नाव पर सवार लोग संदिग्ध आतंकी थे तभी उन्होंने नाव को उड़ाकर खुदकुशी की। अगर वो तस्कर होते तो उन्हें खुद को उड़ाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने यह भी कहा कि नाव पर 12 घंटे से निगरानी रखी जा रही थी। इसके बाद ही तटरक्षक बल ने कार्रवाई की। इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर तटरक्षक बल ने सही समय पर सही तरीके से कार्रवाई की।