इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में सेसा के पास एक सैन्य वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 11 गढ़वाल रेजीमेंट के 6 जवानों की मौत हो गयी और 2 गंभीर रूप से घायल हो गये।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रिबा ने आज बताया कि सेना के जवान आर्मी कैंप से असम के तेजपुर जा रहे थे। इस दौरान भालक्पोंग-तवांग मार्ग पर उनका ट्रक फिसल कर 80 से 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। सेना की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए ट्रक से घायल जवानों और शवों को बाहर निकाला। इस हादसे में 6 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना ने इस संबंध में असम पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।