Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

ट्रेन में छात्राओं से छेड़छाड़, ट्विटर पर शिकायत के बाद पकड़े गए मनचले

Updated on Monday, December 22, 2014 14:10 PM IST

भोपाल - बेंगलुरु से पटना के बीच चलने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस में मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर की गई शिकायत रंग लाई। शिकायत के बाद पुलिस ने न केवल ट्रेन बीच में रुकवाई, बल्कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार की है। पटना की तीनों छात्राएं बेंगलुरू में इंजीनियरिग की पढ़ाई कर रही हैं। वे तीनों शुक्रवार को संघमित्रा एक्सप्रेस से अपने घर बेगूसराय लौट रही थीं। वे वातानुकूलित डिब्बे में सवार थीं। चेन्नई से तीन युवक भी उसी डिब्बे में सवार हुए।

छात्राओं का आरोप है कि तीनों युवक डिब्बे में बैठकर शराब पी रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस पर युवक उनसे छेड़छाड़ पर उतारू हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत टीटीई के अलावा रेलवे के अन्य स्टाफ से भी की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। छात्राओं ने इसकी जानकारी ट्विटर पर अपने परिजनों को दी। परिजनों ने उनकी ट्वीट को मध्य प्रदेश पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इस ट्वीट को पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह ने देखा और रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी को इससे अवगत कराया।

गोस्वामी को ट्रेन की लोकेशन बैतूल जिले के घोडाडोंगरी स्टेशन के पास मिली। उन्होंने स्टेशन मास्टर से बात कर ट्रेन रुकवाई और छात्राओं का बयान लेने के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले माह दिल्ली से उज्जैन जा रही एक कामकाजी युवती से मालवा एक्सप्रेस में छेड़छाड़ हुई और उसे मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन के करीब चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। वह अब भी अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X