पुणे - अमेरिका में भारतीय महिलाओं के लिए आयोजित की गई मिसेज इंडिया यूएसए सौंदर्य प्रतियोगिता में पुणे की नमिता दोड़वाडक़र विजेता बनी हैं। अमेरिका के बोस्टन में रह रही नमिता मूल रूप से पुणे की रहने वाली हैं। न्यूजर्सी स्थित रॉयल अल्बर्ट पैलेस में भारतीय महिलाओं के लिए इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अमेरिका में यह पहली बार है जब सिर्फ भारतीय महिलाओं के लिए इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
प्रतियोगिता में दूसरा स्थान रिया कौर को मिला, जबकि गंगा राजू तीसरे नंबर पर आईं। नमिता बोस्टन में नोर्वाटिस संस्था में कैंसर की बिमारी से लडऩे वाले सेल्स पर रिसर्च कर रही हैं। विजेता बनने के बाद नमिता ने कहा कि अपने पति नंदीश देसाई, माता पिता और ससुरालवालों के समर्थन और प्रोत्साहन के कारण ही उन्हें यह सफलता मिली है।