Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 8 लोगों की मौत

Updated on Monday, December 22, 2014 13:44 PM IST

नई दिल्ली - उत्तर भारत में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। उत्तरप्रदेश में जहां कोहरा जनित घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई वहीं क्षेत्र के कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में आज भी ठंडी हवाएं चलती रहीं और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पर चला गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

महानगर के कई इलाकों में सुबह कोहरे की स्थिति बनी रही जिससे दृश्यता में कमी आई लेकिन दिन निकलने के साथ स्थिति में सुधार आया। अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री कम यानी 17.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। उत्तरप्रदेश के विभिन्न हिस्से में शीतलहर का प्रकोप तेज रहा और तापमान शून्य के आसपास तक चला गया। सूबे में ठंड से सात लोगों की मौत हो गई और घने कोहरे से यातायात प्रणाली बाधित हुई। कदुरा इलाके में घने कोहरे के बीच एक ट्रक के नहर में गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य जख्मी हो गए वहीं कुशीनगर में कम दृश्यता के कारण हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

राज्य में मौसम शुष्क रहा वहीं कोहरे के कारण हवाई, रेलगाड़ी एवं सडक़ यातायात प्रभावित हुए। राज्य में सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नजीबाबाद (बिजनौर) में मापा गया जबकि कानपुर का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू-कश्मीर में 40 दिनों तक पडऩे वाली सबसे कड़ाके की ठंड ‘चिल्लई कलां’ की पूर्व संध्या पर श्रीनगर में मौसम का सबसे कम तापमान मापा गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया जो शुक्रवार रात के तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस से कम है।

राज्य में सबसे ठंडा स्थान लेह रहा जहां का तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में भी तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया। कश्मीर में बाकी स्थानों पर तापमान शून्य के आसपास बना रहा। हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि आज आसमान साफ रहा और कुल्लू एवं मनाली में सात दिनों के बाद जल एवं विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल होने के साथ वहां स्थिति सामान्य हो रही है।

मनाली से रोहतांग र्दे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा जबकि सभी बड़ी सडक़ें खुली रहीं और कुल्लू के अंदरूनी इलाकों के 150 संपर्क मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं जहां 83 सडक़ें अब भी बंद हैं। ऊंचे स्थानों पर स्थित आदिवासी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है और तापमान शून्य से कम है। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है जिससे सामान्य जनजीवन अस्त..व्यस्त है और घने कोहरे के कारण चंडीगढ़ हवाई अड्डे से विमानों की उड़ानें रद्द कर दी गईं।

चंडीगढ़ दिल्ली शताब्दी, टाटा मोरी, पश्चिम एक्सप्रेस सहित कई रेलगाडय़िां विलंब से चल रही हैं। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और हरियाणा के हिसार, करनाल और अंबाला सहित लगभग सभी बड़े शहरों में घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा का नारनौल इलाके में सबसे सर्द स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस मापा गया। पंजाब के अमृतसर का तापमान जहां 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X