नयी दिल्ली - अगले साल के गणतंत्र दिवस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि होंगे। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हर बार कोई न कोई विदेशी मेहमान राजपथ पर मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होते हैं। इस बार देश में संविधान लागू होने के राष्ट्रीय समारोह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर ओबामा को न्योता भेजने की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूंकि खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ‘इस गणतंत्र दिवस, हमें एक दोस्त से मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति ओबामा को मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह की शोभा बढ़ाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए आमंत्रित किया।’
बता दें कि नरेंद्र मोदी ने सितंबर महीने में अमेरिकी दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में लगातार दो दिन राष्ट्रपति ओबामा से मुलाकात की थी। इस दौरान भी उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया था। वाशिंगटन अगर इस न्योते को कबूल कर लेता है तो ओबामा गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। भारत और मोदी के लिए यह बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। इससे अमेरिका और भारत के रिश्तों में नयी गर्माहट आएगी, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह एक ओर बड़ी उपलब्धि होगी। खबर है कि अमेरिकी नेता ने पीएम मोदी का यह न्योता स्वीकार कर लिया है।