Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

44 देशों की 170 फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Updated on Friday, November 21, 2014 10:48 AM IST

बेंगलूरू - शहर में 4 दिसम्बर से सातवें अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आठ दिवसीय फिल्मोत्सव में 44 देशों की 170 फिल्में प्रदर्शित होंगी। कन्नड़ व संस्कृति विभाग की मुख्य सचिव डॉ. शालिनी रजनीश ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 दिसम्बर को शाम पांच बजे डॉ अम्बेडकर भवन सभागार में मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के दर्शकों को फन सिनेमा, सिग्मामॉल, लिडो, आइनॉक्स, सुलोचना, प्रियदर्शिनी, तथा फ्रीडम पार्क के छह विभिन्न पर्दो पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की 170 फिल्में देखने का अवसर प्राप्त होगा।

 

अनंतमूर्ति को श्रद्धांजलि उन्होंने बताया कि फिल्मोत्सव में सिनेमा ऑफ वल्र्ड श्रेणी में 62, एशियन सिनेमा श्रेणी में 9, इंडियन सिनेमा श्रेणी में 10, कन्नड़ सिनेमा श्रेणी में 10 फिल्मों के अलावा ज्ञानपीठ पुरस्कृत लेखक डॉ. यू. आर. अनंतमूर्ति के उपन्यासों पर आधारित संस्कार, घटश्राध्द, बरा, अवस्थे तथा मौनी नामक पांच फिल्में प्रदर्शित की जाएगी। साथ में अनंतमूर्ति की जीवनी पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।

 

फिल्मोत्सव में पोलैंड के मशहूर फिल्म निर्देशक झान्सुई के साथ फ्रांस, इटली, जर्मनी, ईरान, अजरबैजान, टर्की, मलेशिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, तथा पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। दर्शकों को विश्व के मशहूर फिल्म निर्देशक झांग इमाऊ, जीन लक गोडार्ड, केन लेच, फिलिप नोएसी, नूरी बिल्गे, रॉबर्ट ब्रेसन, जैकस टाटी की फिल्में देखने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि फिल्मोत्सव में 60 वें तथा 70वें दशक की विश्वस्तरीय फिल्में देखी जा सकेंगी तथा महोत्सव के दौरान दर्शकों को मशहूर फिल्म निर्देशकों के साथ संवाद करने का भी अवसर मिलेगा। सभी फिल्में आधुनिक डिजिटल फॉर्मेट में प्रदर्शित होगी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X