श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन फिर शुरू कर दिया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने 12 दिन शांत रहने के बाद बुधवार बुधवार को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम भारतीय चौकी को निशाना बनाकर गोलियां दागी। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पाक ने दोपहर 11.30 बजे रामगढ़ के स्टॉप 2 सीमा चौकी को निशाना बनाया।
हमारे जवानों ने संयम बरतते हुए किसी तरह की जवाबी कार्रवाई नहीं की। पाक की कार्रवाई में कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हमले में जानमाल को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। पाक ने इससे पहले दिवाली के दिन 23 अक्टूबर को रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में सीमा पर सात भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।
इस बीच रामगढ़ सेक्टर के चंदावा गांव मे मंगलवार शाम एक गोला बरामद होने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंदावा गांव के पास गुज्जर चक निवासी नानक सिंह के बेटे रणधीर सिंह को यह गोला उस समय मिला जब वह खेत में गुड़ाई कर रहा था। सूत्रों के अनुसार रणधीर ने इसकी जानकारी तुरंत सीमा सुरक्षा बल क ी चौकी पर दी। बीएसएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर गोला बरामद किया।