Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

तमिलनाडु में भी कांग्रेस मुश्किल में, वासन ने दिया इस्तीफा

Updated on Tuesday, November 04, 2014 14:35 PM IST

नई दिल्ली - इसी साल मई में हुए लोकसभा चुनाव तथा उसके बाद एक के बाद एक सभी विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करती आ रही कांग्रेस की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, और संकटों के इस दौर में ताजातरीन समस्या पैदा हुई है तमिलनाडु में, जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक जीके वासन ने न सिर्फ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, बल्कि अपने पिता द्वारा वर्ष 1996 में स्थापित की गई तमिल मानिला कांग्रेस को री-लॉन्च करने की भी घोषणा कर दी है। 49-वर्षीय जीके वासन केंद्र की पिछली यूपीए सरकार में मंत्री थे, तथा अन्य बहुत-से पार्टी नेताओं की तरह उन्हें भी लोकसभा चुनाव 2014 में हार का सामना करना पड़ा था।

वासन ने संवाददाताओं से कहा, जनता विकल्प चाहती है। हम तमिलनाडु में जनता को विकल्प उपलब्ध कराना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जिस नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं, उसका सम्मेलन इसी माह त्रिची में होगा और उसमें पार्टी के ध्वज तथा नाम के बारे में निर्णय लिया जाएगा। निर्वाचन आयोग में पार्टी को पंजीकृत कराने के लिए कदम उठाए जाएंगे। तमिलनाडु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीटर अल्फोंसे, बीएस गणनादेसीकन के साथ कई अन्य नेता भी वासन के साथ जुड़ गए हैं।

वासन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है और इसलिए तमिलनाडु में कांग्रेस कभी सरकार नहीं बना सकेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले करीब 48 साल से राज्य की सत्ता में नहीं है और यहां उसका वोट मात्र पांच प्रतिशत है। वासन ने अपनी पार्टी को लेकर कहा,  हम राज्य की उन समस्याओं को तरजीह देंगे, जिसका सामना यहां के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के दिवंगत नेताओं के कामराज और जीके मूपनार की विचारधारा के आधार पर काम करेगी।

एक सवाल के जवाब में वासन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सभी 39 लोकसभा सीटों पर पार्टी के लिए प्रचार किया। इस बीच, तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष ईवीकेएस एलांगोवन ने कहा कि वासन के जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X