नई दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अमृतसर तक जाने में लगने वाले 6 घंटे के समय को कम करके महज अढ़ाई घंटे पर लाने के उद्देश्य से रेलवे दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर मार्ग पर 300 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनें चलाने के बारे में अध्ययन किया जा रहा है।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 450 किलोमीटर लंबाई की प्रस्तावित दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर कॉरीडोर परियोजना का पूर्व संभाव्यता अध्ययन फ्रांसीसी परामर्शदाता एजैंसी सिस्ट्रा और रेलवे की सहायक कंपनी राइट्स मिलकर करेंगी। इस अध्ययन में प्रस्तावित दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर रूट पर अधिकतम 300 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बुलेट ट्रेन चलाने की संभावना को तलाशा जाएगा।