बेंगलूर - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे. जयललिता की जमानत याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता को कर्नाटक हाई कोर्ट ने चार साल जेल की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद जमानत के लिए उन्होंने 10 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
शीर्ष अदालत उनकी जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई करेगा। इस बीच, जेल प्रशासन का कहना है कि जयललिता स्वस्थ व सेहतमंद हैं और उनमें एक हारी हुई महिला की झलक नहीं दिखती। डीआइजी जेल पीएम जयसिम्हा ने बताया कि मैंने जयललिता को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहते हुए नहीं देखा।