चंडीगढ़ - निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव-2014 के दौरान लोगों को वोट डालने हेतु शिक्षित एवं जागरूक करने के लिए प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया से राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार के 30 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया को एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि 15 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र एवं पट्टिका भेंट दी जाएगी।
यह पुरस्कार किसी भी मीडिया हाऊस को उसके द्वारा मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए लोगों को मतदान का महत्व एवं पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित एवं शिक्षित करने में अमूल्य योगदान के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार की योग्यता के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए एक निर्णायक मंडल द्वारा प्रचार की गुणवत्ता, उसकी मात्रा, जनता तथा संबंधित लोगों पर इसके प्रभाव के प्रमाण की जांच करेगा।
उन्होंने कहा कि भेजी जानी वाली सभी प्रविष्टियां संबंधित अवधि के दौरान प्रसारित तथा प्रकाशित होनी चाहिए।