इलाहाबाद - उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में शराब के लिए पैसा नहीं देने पर एक शराबी ने अपने भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पुरवाखास निवासी रमाशंकर साहू (30) से उसके बड़े भाई विजय शंकर साहू ने शराब पीने केलिये पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर विजय शंकर साहू ने लाइसेंसी बन्दूक से गोली चला दी जिससे रमाशंकर साहू और उसके आठ वर्षीय बेटे रितेश साहू की मृत्यु हो गयी तथा उसकी पत्नी घायल हो गयी।
घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भ्भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बन्दूक और कारतूस बरामद किए हैं।