चेन्नई - इस साल चेन्नई स्थित लोटस न्यूज चैनल स्टूडियो में जब स्वतंत्रता दिवस पर शाम सात बजे कैमरा व लाइट्स ऑन हुए तो भारत में एक नया इतिहास रचा गया। यह दिन खास था पद्मिनी प्रकाश के लिए जिन्होंने टेलीप्रोम्पटर पर चल रही न्यूज को पढऩा शुरू किया था। खास इसलिए क्योंकि पद्मिनी एक महिला नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर हैं। ऐसा कर वह भारत की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बन गईं।
पद्मिनी एक टीवी सीरियल में काम कर चुकी है और इससे पहले उसने कई तरह के दबाव का सामना किया है। खासकर उन दिनों में जब वह थर्ड जेंडर के अधिकारों के लिए मुखर सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करती थी। उसने इस दौरान इस समुदाय के खिलाफ होने वाले भेदभाव व शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की।
(SUBHEAD)
अपने पहले न्यूज एंकरिंग शो को करते समय पद्मिनी थोड़ी सहमी हुई थी क्योंकि लाइव न्यूज शो में एंकर पर काफी दारोमदार होता है और गलती की काफी कम गुंजाइश होती है। इस बारे में पद्मिनी ने बताया, मैं काफी डरी सी थी क्योंकि मेरा ध्यान इस बात पर था कि मेरी बात दर्शकों को पूरी तरह से ठीक समझ में आए।