नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली राजग सरकार नक्सलियों की कमर तोडऩे के लिए एक नया प्लान को लागू करने की तैयारी में है। मोदी सरकार देशभर के नक्सल प्रभावित इलाकों में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करने का खाका तैयार कियरा है। इसके तहत उन इलाकों के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए हुनरमंद बनाया जाएगा।
युवाओं के रोजगार के लिए कौशल विकास से जुडऩे से उनके नक्सलियों के साथ जाने की संभावना क्षीण हो जाएगी। फिर उनको जब युवा नहीं मिलेंगे तो वैसे ही उनकी ताकत कम होने लगेगी। राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी के महानिदेशक जे पी राय ने कहा कि यह योजना पिछडे इलाकों में आर्थिक असामनता का सामना कर रहे लोगों के लिए एक नया अवसर देने के लिए है।
उन्होंने बताया कि नक्सल समस्या का समाधान उस क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद और रोजगारपरक बनाकर आर्थिक तौर पर मजबूत करने में है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों की वास्तविक संख्या का आंकड़ा इकट्ठा कर रही है ताकि उनको प्रशिक्षित करके कॉरपोरेट सेक्टर में मानव श्रम की मांग को पूरा किया जाए। इस तरह की कंपनियां इससे अपने यहां कर्मचारियों की मांग को पूरा कर सकते हैं। राय ने बताया कि फिलहाल राज्यों से मजदूरों के आंकडे एकत्र कर रहे हैं। जल्द ही वे एक व्यापक आंकड़ा सामने रखेंगे।