पुणे - रविवार की सुबह पुणे में लोगों के लिए काफी धमाकेदार रहा। दिल से दी गई दुआएं और नई उम्मीदों के साथ एक बेहतरीन भविष्य हर तरफ विद्यमान रहा। पुणे को पैंशनर्स का स्वर्ग, कहा जाता है जो कि सीनियर सिटीजंस के रहने के लिए एक स्वर्ग जैसी छवि रखता है। पुरसुकून मौसम के साथ ही सुरक्षा भी ऐसे लोगों को बड़ी संख्या में आकर्षित करती है जो कि सेवानिवृत होने के बाद शांत जिंदगी जीना चाहती हैं।
दिल्ली एनसीआर, भिवाड़ी, पुणे और ल्वासा में 400 से अधिक सीनियर सिटीजंस ने एक होने और अपने लिए खुशियां मनाते हुए एक पूरा दिन उत्सव मनाया। एक्टिव सीनियर लिविंग कॉनक्लेव को पुणे में आशियाना हाउसिंग लिमिटेड ने आयोजित किया और इसका उद्देश्य सीनियर्स को अपने स्वर्णित वषों में एक शानदार एवं सक्रिय जीवन से रूबरू करवाना है। पूरा उत्सव समुदाय एक मंच पर एकत्र हुआ और एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने के अपने अनुभवों और रिटायर होने के बाद अपनी जिंदगी की अपेक्षाओं के बारे में बताया।
आयोजन की शुरुआत भिवाड़ी के सीनियर सिटीजंस की अविस्मरणीय प्रस्तुति से हुई। उन्होंने पुराने गीतों को प्रस्तुत किया जिससे लोगों को सीनियर लिविंग के बारे में दोबारा से सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा। सिंगिंग और डांसिंग, इस पूरे आयोजन की विशेषता रही जो कि पूरे आयोजन में एक सकारात्मक ऊर्जा भरने में कामयाब रहे।
इसके बाद आशियाना हाउसिंग के अधिकारियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की विशेषताओं को प्रस्तुत करने वाली एक प्रेजेंटेशन दी और ग्राहकों के साथ बातचीत कर उनके सवालों के उत्तर दिए। इस दौरान उनके सुझावों को भी ध्यान से सुना गया। लोगों ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई और उनके सभी सवालों के उत्तर आशियाना हाउसिंग टीम सदस्यों ने प्रदान किए।
उत्सव ल्वासा आशियाना हाउसिंग लिमिटेड का तीसरा रिटायरमेंट हाउसिंग प्रोजेक्ट है, जो कि पहले से ही भिवाड़ी और जयपुर में दो रिटायरमेंट हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का संचालन और प्रबंधन कर रही है।