Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

जम्मू कश्मीर में जलप्रलय, राष्ट्रीय आपदा घोषित

Updated on Tuesday, September 09, 2014 16:58 PM IST

जम्मू - धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों तक बाढ़ के कहर बरपाने के बाद कल पांचवें दिन रविवार को मौसम में थोड़ा सुधार तो हुआ, लेकिन जलप्रलय का मंजर बरकरार रहा। बीते 60 सालों में पहली बार राज्य में आई भीषण बाढ़ में अब तक 220 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी यहां जलप्रलय का मंजर देखा। प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राज्य में जिस प्रकार से बाढ़ ने कहर बरपाया है, यह किसी राष्ट्रीय आपदा से कम नहीं है।

 

उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्तर की आपदा बताते हुए राहत और बचाव कार्यो के लिए 1000 करोड़ रुपए और दिए। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से एक लाख कंबल खरीदकर प्रभावितों में बांटने का एलान भी किया। अब तक करीब 13 हजार लोग सुरक्षित बचाए जा चुके हैं। भारत-पाकिस्तान सीमांत इलाके से सेना और बीएसएफ के 180 जवानों को भी एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला गया। जम्मू-कश्मीर सरकार को राहत व बचाव कार्यो के लिए अब तक 1100 करोड़ पहले ही दिए जा चुके हैं।

 

दूसरी ओर, जम्मू संभाग के ऊधमपुर में पहाड़ धंसने से करीब 37 लोगों के मरने की आशंका है। पूरे जम्मू संभाग में कुल 50 लोगों की मौत हुई। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। कश्मीर में भी बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। बिजली-पानी के साथ संचार सुविधा पूरी तरह ठप रहने से घाटी में संपर्क नहीं हो पा रहा है। श्रीनगर में लाल चौक, मिलिट्री बेस, सचिवालय, हाई कोर्ट और अस्पताल सभी पानी में डूबे पड़े हैं।

 

जम्मू के कई इलाकों में बिजली, पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, तबाही में अब तक ढाई सौ लोगों की मौत हुई है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X