कोच्चि - रेल मंत्री डी वी सदानंद गौडा ने कहा है कि उनके मंत्रालय की प्राथमिकता ट्रेनों में सुरक्षा और सफाई सुनिश्चित करना है। गौडा ने कहा कि रेलवे की दो अक्टूबर को देश के सभी स्टेशनों में सफाई अभियान चलाने की योजना है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा यात्रियों को उनका पसंदीदा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
रेलवे के आधुनिकीकरण किए जाने के बारे में गौडा ने कहा कि ट्रेनों की रनिंग स्टेट्स और यात्रियों को उनके मोबाइल फोन पर विभिन्न सूचनाएं देने सम्बन्धी सुविधाओं को लागू किया जाएगा। केरल राज्य को और अधिक ट्रेन आवंटित किए जाने के बारे में उन्होंनेे कहा कि यदि राज्य सरकार अतिरिक्त रेल ट्रैक बनाने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध कराती है तो राज्य को और ट्रेन दे दी जाएगी। केरल सरकार की केन्द्र द्वारा उपेक्षा करने के आरोप को खारिज क रते हुए गौडा ने कहा कि केन्द्र ने पहली बार रेलवे के विकास के लिए इतनी बड़ी रकम जारी की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने रेलवे को पूर्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दो अरब 75 करोड़ रूपए के मुकाबले 3 अरब 50 करोड़ रूपए दिए हैं।