जम्मू - पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर की 22 सुरक्षा चौकियों और सीमा पर स्थित 13 गांवों में जबर्दस्त गोलाबारी की, शनिवार रात होते ही गोलाबारी फिर शुरू हो गई। इस दौरान हल्के हथियारों के साथ मोर्टार का भी इस्तेमाल किया। इस गोलाबारी में दो भारतीय ग्रामीण्की मौत हो गई, जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान सहित छह लोग घायल हो गए। सेना ने सीमा के नजदीकी गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया है। भारत व पाकिस्तान ने अपने-अपने मोर्चो पर तोपों को भी तैनात कर दिया है।
पाक सेना ने रेंजर्स को पीछे करके सीमा पर खुद मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना भी सतर्क है, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी दुस्साहस का करारा जवाब दिया है। जम्मू के अरनिया व आरएस पुरा सेक्टर में शुक्रवार देर रात पाक ने हाल के दिनों की सबसे गंभीर हरकत की। पाक की ओर से शुरू हुई गोलाबारी पूरी रात चली। माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए किया जाता था।
चालू अगस्त महीने में पाक की ओर से 18वीं बार यह संघर्षविराम उल्लंघन था। जम्मू के मंडलीय आयुक्त शांत मनु के अनुसार, पाकिस्तानी गोलाबारी के मद्देनजर सीमा क्षेत्र के आठ गांवों को खाली करा लिया गया है। रक्षा मंत्री ने बताया कि सरहद पर तैनात भारतीय सेना व सुरक्षा बल पाकिस्तानी गोलाबारी का मुकम्मल जवाब दिया हैं। देश को भरोसा रखना चाहिए कि हमारी सेनाएं सीमापार से गोलीबारी की हर एक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाऐगा।