पुणे - बीकेएस अयंगार के नाम से मशहूर योग गुरु बेल्लूर कृष्णमाचार सुंदरराजा अयंगार का पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। 96 साल के योग गुरु का जन्म कर्नाटक के कोलार जिले के बेल्लूर गांव में हुआ था। उन्होंने योग की स्थापना कर विश्वभर में नाम कमाया था। जानकारी अनुसार अयंगार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ़ की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहाँ बुधवार तडक़े उन्होंने अंतिम सांस ली।
उन्होंने लाइट ऑन योग, लाइट ऑन प्राणायाम और लाइट ऑन योग सूत्र ऑफ पतंजलि जैसी किताबें भी लिखी हैं. उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा है कि लोग अयंगार को एक शिक्षक, छात्र, निष्ठावान के रूप में याद करेगी, जिसने दुनिया में बहुत से लोगों योग से परिचय कराया।