धनबाद - अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीडन आरोपों के सिलसिले में योगगुरू बाबा रामदेव को 26 अगस्त को अदालत पेश होने के लिए आज सम्मन जारी किए है। धनबाद के प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट पी चंद्रा ने बाबा रामदेव के खिलाफ आरोपों की सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया में सही पाया है और उन्हें मंगलवार को पेश होने का निर्देश दिया।
धनबाद निवासी सुबल रवि दास और बबलू दास ने 27 अप्रैल को अदालत में अलग अलग मामला दर्ज कर आरोप लगाया था कि बाबा रामदेव ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दलित बस्ती का दौरा को हनीमून और पिकनिक कहकर उपहास उड़ाया था। टीवी चैनलों और प्रिंट मीडिया पर एक बयान देकर समुदाय की भावना को आहत करने का आरोप लगाया गया था जिस पर उनके बयान पर शिकायत की गयी थी।