भरमौर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु चंबा भरमौर मार्ग से मणिमहेश के दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गैंहरा के समीप वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सडक़ से नीचे रावी नदी में जा गिरी। उल्लेखनीय है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मणिमहेश में छोटा स्नान होना है। माना जा रहा है कि इसी स्नान में भाग लेने के लिए श्रद्धालु जा रहे थे।
मरने वाले दोनों श्रद्धालु पंजाब के पठानकोट के थे। अभी तक एक ही मृतक की पहचान हो पाई है। जिसकी शिनाख्त अवतार निवासी पठानकोट के बुंदल गांव की गई है। वाहन दुर्घटना में दो घायलों को उपचार के लिए चंबा जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से इन्हें पठानकोट रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। जबकि दुसरी ओर सुदंरासी के पास पत्थर गिरने से दो दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृत्तक की पहचान कांगडां निवासी और पंजाब के निवासी के रूप में हुई है। एडीएम लक्ष्मीकांत शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।