केरल - केरल के कोझिकोड के कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को अलग-अलग स्थानों से छह किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 1.80 करोड़ रुपए आंकी गई है।
सीमाशुल्क अधिकारियों ने बताया कि हवाई सीमाशुल्क खुफिया विभाग ने एक लिफ्ट के पंखे के भीतर से चार किलोग्राम सोना बरामद किया और 2.232 किलोग्राम सोना एक एस्कलेटर के नीचे से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।