देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल इस बार किसी को नहीं दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिलदेव के नेतृत्व में बनी समिति ने किसी का भी नाम आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसा दूसरी बार होगा जब खेल रत्न के लिए किसी के नाम की सिफारिश नहीं की गई है।
राजीव गांधी खेल रत्न के लिए ऐथलीट कृष्णा पूनिया व विकास गौड़ा, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन, गोल्फर जीव मिल्खा सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और देवेंद्र झाझरिया के नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए थे। समिति की ओर से अर्जुन पुरस्कार के लिए कई खिलाडय़िों के नाम की सिफारिश की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें क्रिकेटर आर अश्विन, ऐथलीट टिंटू लूका के नाम शामिल हैं।