फरीदाबाद - वाटर पार्क, झूले, खाना पीना, मौज मस्ती और बच्चे। और अगर गर्मी के मौसम मे ये सब मिल जाएं तो धमाल तो मचता है। और कुछ यही नजारा था फरीदाबाद आगरा नेशनल हाइवे 2 पर 42 माइल स्टोन, सिकरी के पास स्थित नए नवेले वाटर पार्क फनमैक्स में। मौका था फनमैक्स वाटर पार्क के शुभारंभ का और इस मौके पर फनमैक्स ने अपना खास मेहमान बनाया उन खास बच्चों को जो की अपनी पारिवारिक विवशताआं के चलते शायद कभी सपने मे भी इस तरह के वाटर पार्क तथा मौज मस्ती की कल्पना नहीं कर पाते है ।
70 के करीब ये बच्चे जो की मानव सेवा समिति के सरंक्षण मे पढ रहे है आज फनमैक्स के खास मेहमान थे। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन बच्चों ने वाटर पार्क मे जम कर मस्ती की।
फनमैक्स वाटर पार्क के फाउंडर पार्टनर रांती देव गुप्ता और विशाल अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा की आज की भाग दौड भरी जिंद्गी मे हम अपने आप मे ही इतने व्यसत हो जाते है की दूसरी और सोचने का मौका ही नहीं मिलता। वाटर पार्क का पहला हक निसंदेह बच्चों का है और इसलिए हमने आज फनमैक्स वाटर पार्क के उदघाटन के अवसर पर पर उन बच्चों को इसका लुत्फ उठाने के लिए बुलाया जिन्हे इस तरह के बहुत कम मौके मिलते है। ब्रिंग ए स्माइल डे हमारा एक प्रयास था इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का। उन्होने बताया वाटर के उदघाटन पर हम कुछ अलग से करना चाहते थे। कुछ एसा जो पहले नहीं हुआ हो और इसलिए हमने आज वाटर पार्क का पहला दिन इन बच्चों को समर्पित किया है।
फनमैक्स वाटर पार्क के प्रारंभ होते ही दिल्ली-एनसीआर के फैमिली इंटरटेनमेंट डेस्टीनेशंस में फरीदाबाद का नाम भी शामिल हो गया है। ये वाटर पार्क न केवल फरीदाबाद अपितु पलवल, होडल, तथा दक्षिणी दिल्ली के निवासियों को भी बेहतरीन मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। अभी तक लोगों को इस तरह की सुविधाओं के लिए गुडगांव, नोएडा इत्यादि का रुख करने पडता था तथा बहुत सारा समय आने जाने मे ही लग जाता था परंतु इस वाटर पार्क के आने से चंद मिनटों के फासले पर एक छत के नीचे एक साथ बहुत सारी मनोरंजक सुविधाएं वाजिब दरों पर उपलब्ध हैं।
बचाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वाटर पार्क को विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है। इसके अर्गोनॉमिक डिजाइंस में ताजा पानी को सुनिश्चित किया गया है और उसकी ठीक प्रकार से रीसाइक्लिंग की जाती है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली आगरा हाइवे, टूरिज्म की नजर से भी सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला क्षेत्र है। हर रोज हजारों टूरिस्ट इस रूट पर से गुजरते हैं और उनके लिए ऐसी जगह कम ही हैं, जिस पर वे ठहर कर अपने बच्चों और अन्य रिश्तेदारों के साथ खूबसूरत पलों में आनंद प्राप्त कर सकें।