Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

पाकिस्तान ने लौटाया चिनाब नदी में बहा बीएसएफ का जवान

Updated on Saturday, August 09, 2014 19:58 PM IST

नई दिल्ली - पाकिस्तान ने भारत को बीएसएफ का जवान सौंपा जिसे चेनाब नदी की तेज धारा में बहकर पाकिस्तान पहुंच जाने पर पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ा था। पाकिस्तान रेंजर्स के कमांडरों ने जम्मू सेक्टर में जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी आक्ट्रोई सीमावर्ती चौकी पर जीरो लाइन पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों को 30 वर्षीय जवान सत्यशील यादव को सौंप दिया।

    

बीएसएएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जवान का स्वास्थ्य अच्छा है। उन्होंने कहा, यादव को जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शाम को सौंपा  गया।  अपने बल की वर्दी पहने यादव ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया और इस दौरान उनके वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बीएसएफ प्रमुख डीके पाठक जवान को सौंपे जाने के कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से दिल्ली से आए।

इससे पहले, यादव ने पाकिस्तान में संवाददाताओं से कहा कि उसकी नौका दुर्घटनावश नदी की तेज धारा में बहकर पड़ोसी देश पहुंच गई। घटना के बारे में बताते हुए यादव ने कहा, मेरे सहयोगी तैर कर निकल गए लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। नौका के साथ मैं पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गया। पाकिस्तान चौकी के पास मैं पानी में कूद गया और पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने बचाया।

 

रेंजर्स अधिकारियों के बगल में खड़े यादव ने कहा कि उन लोगों ने उन्हें सहज महसूस कराया। जवान ने कहा, उन्होंने मेरा परिचय लिया। अपने दायरे में उन्होंने मेरी पूरी मदद की। जैसा मैं सोच रहा था उससे बेहतर स्थिति में उन्होंने मुझे रखा। मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं खुश हूं। अखनूर के परगवाल खौर में तीन अन्य कर्मियों के साथ यादव गश्त पर थे उसी दौरान जिस नाव में वे जा रहे थे उसमें दिक्कत पैदा हो गयी थी। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा था कि बल के जवानों के गश्त करने के दौरान नौका का इंजन खराब हो गया था। उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवानों की मदद के लिए भेजी गई राहत नौका में तीन जवान तो सवार हो गया लेकिन यादव तेज धारा में बह गया और वह पाकिस्तान के सियालकोट सेक्टर से 400 मीटर दूर जाकर रुका जहां उसे गांववालों ने निकाला और रेंजर्स को सौंप दिया। यादव उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रानीपुरा गांव का निवासी है और उसके तीन बच्चे हैं। वह वर्ष 2005 में बल में शामिल हुआ था।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X