जयपुर - उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में राजस्थान के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) पद की शपथ ली। राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवाणी ने राम नाईक को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी एवं मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि राजस्थान की राज्यपाल मार्गेट आल्वा का कार्यकाल 5 अगस्त को पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को राजस्थान का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया था।