प्रतापगढ़ - उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कन्धई क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार अमसोना का 32 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने साथ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बलात्कार की पीडि़त महिला का मेडिकल जिला चिकित्सालय में कराया गया।
महिला ने आरोप लगाया है कि वह कल आसलपुर की बाजार से सामान खरीदने गयी थी शाम को घर वापस लौटते समय जोगीपुर गांव के पास तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे है।