मेरठ – मेरठ में एक युवती के अपहरण दुष्कर्म के बाद जबरन उसका धर्म बदलवाने के मामले में केंद्र ने यूपी से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है।
यह मामला मंगलवार को लोकसभा में भी उठा। मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुद्दा उठाया। उन्होंने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इससे पहले सदन में भाजपा के कई सदस्यों ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। उधर, मेरठ के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पंकज यादव के मुताबिक जिले में पुलिस टीमों के अलावा आरएएफ की एक कंपनी को तैनात किया गया है। मंगलवार को पीडि़त युवती का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया गया।