Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

गायिका ऋचा शर्मा ने कनाडा में धूम मचाई

Updated on Monday, July 28, 2014 15:31 PM IST

मुंबई (एसएनएस) : हाल ही में कनाडा की राजधानी ओटावा में हुए दस दिवसीय 34वें जैज संगीत समारोह में भारत की प्रसिद्ध गायिका ऋचा शर्मा ने उद्घाटन वाले दिन अपनी गायकी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । 50 हजार दर्शकों के बीच, जिनमें लगभग 40 हजार विदेशी थे, ने जमकर उनकी गायकी पर नृत्य किया ।

 

यह पहला अवसर था जब 34 वर्षो में किसी भारतीय गायक को इस प्रतिष्ठित संगीत समारोह में गाने का निमंत्रण मिला हो। रिचा शर्मा कहती हैं मेरी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी क्योंकि एक तरफ मुझे भारत की बहुमूल्य कला संस्कृति का ख्याल रखना था, दूसरे इतने महत्वपूर्ण समारोह में पहले ही दिन गाना था। मेरा प्रदर्शन ही अगले 9 दिन इस समारोह की सफलता की नींव रखता।

 

आठ संगीतकारों के बैंड के साथ जब मैंने संस्कृत में गुरु मन्त्र, गणपति एवं मंगल मन्त्र से शुरुआत की तब माहौल देखने लायक था, क्योंकि मैंने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी और ऐसी ही तैयारी हमारे बैंड की थी, मतलब पूरा माहौल भारतीय था ।

 

उसके बाद जब मैंने अपने गाने शुरू किये तो सजदा, बिल्लू रानी, माही वे, जिंदगी में कोई, मैं समझ गई, जोर का झटका, तौबा तौबा, जोगी-कोक स्टूडियो, नुसरत साहेब के तेरे बिन दिल नहीं लगता, ढोलना, आज जाने की जिद न करो, छाप तिलक आदि गानों ने दर्शकों को सम्मोहित कर दिया। हजारों लोगों की प्रतिक्रिया देख कर मैंने स्टेज पर ही तय किया कि मैं भी इन्हें एक अलग गाना देती हूं और मैंने टाइटेनिक फिल्म का गाना माय हार्ट विल गो ओन गाया, जिसे सुनकर दर्शक चक्कर में पड़ गए कि सूफ़ी, पंजाबी और ठेठ हिंदी गाने वाली ने कैसे यह अंग्रेजी गाना गा दिया ।

 

पहली बार इस समारोह में ऐसा हुआ कि दर्शकों की मांग पर निश्चित समय 1. 45 मिनट को 20 मिनट बढ़ाया गया। 34 सालों में यह भी पहली बार हुआ कि दर्शक नाचे इस समारोह में। ऐसा आयोजकों ने हमें बाद में बताया ।

 

अन्य कौन से ऐसे संगीतकार-गायक थे इस समारोह में जिन्हें आप पहचानती हैं, के जवाब में ऋचा ने कहा बाप रे, नाम लेने में ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अरिथा फ्रेंकलिन गायिका को 18 बार ग्रैमी अवॉर्ड मिले हैं। संगीत की सर्वश्रेष्ठ रोलिंग स्टोन पत्रिका ने अभी तक के बैस्ट 100 गायकों में पहले नंबर पर रखा है। दस बार ग्रैमी जीत चुके बॉबी मक्फ्रिन, चार बार ग्रैमी विजेता डीआने रीव्स और इन जैसे ही एक से एक गायक, संगीतकार, बैंड सब मिलाकर 60-70 आर्टिस्ट, 3 स्टेज बस पूछो न क्या धमाल था वहां ।   

 

उनको ही क्यों बुलाया गया के जवाब में ऋचा ने बताया कि आयोजकों को एक लम्बी लिस्ट दे गई थी अपने देश के गायकों की। उनकी रिसर्च टीम ने 2 महीने लगाये गायक निश्चित करने में। मेरा अंतरष्ट्रीय मैनेजर आमिर सम्सी पिछले 3 सालों से कोशिश कर रहा था कि कोई भारतीय गायक भी इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बने लिहाज़ा उनका धन्यवाद ।

 

अब आपने इस समारोह का रास्ता खोल दिया है भारतीय गायकों के लिए तो किसका नाम देंगी अगले साल के लिये, इस पर ऋचा ने कहा सोनू निगम बेस्ट रहेंगे, लेकिन सुनिधि चौहान भी कमाल हैं। यदि उन्हें कमाल के पंजाबी गायक चाहिये तो मैं ऑल टाइम ग्रेट गुरुदास मान जी का नाम देना चाहूंगी । लेकिन मेरी बड़ी इच्छा है कि ऐसा कुछ हमारे यहां भी होना चाहिये। न हमारे यहां आयोजकों की कमी है, न दर्शकों की, बस जरूरत थोड़ी कोशिश की है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X