ऐसी सूचना मिली है कि करदाताओं को आयकर विभाग की तरफ से एक मेल भेजा जा रहा है, जिसमें कर योग्य आय से संबंधित फाईल डाउनलोड करने को कहा जाता है। यह मेल incometaxindia.gov.india@gmail.com नामक मेल आईडी से भेजा गया है।
यह स्पष्ट किया जाता है कि आयकर विभाग द्वारा जीमेल, याहू जैसे निजी ईमेल के पते से कोई सूचना नहीं भेजी जाती। करदाताओं को सावधान किया जाता है कि इस तरह के मेल को तवज्जो नहीं दें और कोई अटैचमेंट भी डाउनलोड नहीं करें। इनमें वायरस हो सकता है।
करदाताओं को सलाह दी जाती है कि उन्हें यदि इस तरह का मेल मिलता है तो वे आयकर विभाग की राष्ट्रीय वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर रिपोर्ट फिशिंग बटन दबाएं।