Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

ओडिशा आपदा निवारण परियोजना के लिए विश्‍व बैंक से 153 मिलियन डॉलर ऋण लेगा भारत

Updated on Friday, July 11, 2014 21:27 PM IST

नई दिल्ली - ओडिशा आपदा निवारण परियोजना को 153 मिलियन डॉलर की सहायता के लिए आज भारत सरकार और विश्‍व बैंक (अंतर्राष्‍ट्रीय विकास संघ-आईडीए) के बीच समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए।

वित्‍त पोषण समझौते पर भारत सरकार की तरफ से आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्‍त सचिव निलय मितास और विश्‍व बैंक की तरफ से कार्यकारी निदेशक (भारत) मिशेल हैने ने हस्‍ताक्षर किए। परियोजना समझौते पर उड़ीसा सरकार की तरफ से अपर मुख्‍य सचिव उपेंद्रनाथ बहरा द्वारा हस्‍ताक्षर किए गए। इस अवसर पर वित्‍त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही राज्‍य सरकार और विश्‍व बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

परियोजना का उद्देश्‍य ओडिशा के लक्षित समुदायों के लिए सार्वजनिक सेवाओं और बेहतर आवास को पुनर्बहाल करना और आपातकाल में संकट के समय में राज्‍य संस्‍थाओं को तेजी से प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने की क्षमताओं में बढ़ोत्‍तरी करना है।

परियोजना से प्रत्‍यक्ष रूप से लाभ लेने वालों में गंजाम, पुरी और खोरथा के तूफान द्वारा प्रभावित क्षेत्र की तटीय आबादी शामिल है, यह आवास पुनर्निर्माण का एक भाग होगा। जिमसें लगभग 15 हजार और जिसका 50 प्रतशित महिलाएं हैं और 30 हजार लोग बहरमपुर के चयनित झुग्‍गी क्षेत्रों के निवासी हैं और जिसका 50 प्रतिशत महिलाएं हैं इसके अतिरिक्‍त बहरमपुर की लगभग 3.5 लाख की कुल आबादी प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष तौर पर मास्‍टर प्‍लान में उम्‍मीद किए जा रहे सुधार से लाभा‍न्वित होगी, ठीक उसी तरह राज्‍य के कुल 42 मिलियन निवासी भी तबाही के प्रत्‍युत्‍तर और प्रबंधन की क्षमता में बढ़ोत्‍तरी का लाभ प्राप्‍त करेंगें।

परियोजना के पांच घटक होंगे जो इस प्रकार हैं : 1. लोचदार आवास निर्माण और समुदाय इन्‍फ्रॉस्‍ट्रक्‍चर 2. बहरमपुर में शहरी इन्‍फ्रॉस्‍ट्रक्‍चर 3. तबाह जोखिम प्रबंधन के लिए क्षमता निर्माण 4. क्रियान्‍वयन सहायता और 5. संभावित आपातकाल प्रत्‍युत्‍तर

परियोजना तबाही जोखिम प्रबंधन प्रणाली में संवृद्धि पर केंद्रित है। इसके अतिरिक्‍त यह प्राकृतिक आपदा के प्रभाव के लिए तैयार संस्‍थागत क्षमता निर्माण में भी सहायक होगी और लोगों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से स्‍वयं को बचाने और तेजी से उससे वापसी करने में भी सहायक होगी।

परियोजना का क्रियान्‍वयन पांच वर्ष के कार्यकाल में होगा। ओडिशा सरकार परियोजना को क्रियान्वित करने वाली एजेंसी होगी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X