Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने सेवा के 160 साल पूरे किए, राष्‍ट्रपति कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Updated on Friday, July 11, 2014 21:23 PM IST

नई दिल्ली - केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्‍ल्यूडी) केंद्र सरकार का एक प्रमुख इंजीनियरिंग संगठन है, ने देश की सेवा के 160 साल पूरे कर लिए हैं। इसका 160वां वार्षिकोत्‍सव कल नई दिल्‍ली स्थित विज्ञान भवन में मनाया जाएगा।

भारत के राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सीपीडब्‍ल्‍यूडी के वार्षिकोत्‍सव में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री एम. वेंकैया नायडू भी सीपीडब्‍ल्‍यूडी की 160 साल की लंबी यात्रा के उद्भव एवं विकास को याद करने के लिए आयोजित होने वाले समारोह में मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, 8 महानिदेशक मेडल्‍स और सर्वश्रेष्‍ठ परियोजनाओं के लिए 12 प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे।

सीपीडब्‍ल्‍यूडी की स्‍थापना 12 जुलाई 1854 को की गई थी। इस विभाग को देश की आजादी के बाद बीसवीं शताब्‍दी के प्रारंभ में अन्‍य भारी निर्माण कार्यों के अलावा राष्‍ट्रपति भवन, नार्थ और साउथ ब्‍लॉक, संसद भवन, लुटियंस दिल्‍ली जैसे प्रतिष्ठित भवनों को बनाने का श्रेय प्राप्‍त है। वर्ष 2013-14 में सीपीडब्‍ल्‍यूडी ने 10,000 करोड़ रुपए की लागत से कार्य संपन्‍न कराए। गांधीनगर, भुवनेश्‍वर, मंडी, पटना, जोधपुर में भारतीय तकनीकी संस्‍थान (आईआईटी), विभिन्‍न राज्‍यों में केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों, नई दिल्‍ली में संसद एनेक्‍सी भवन और सुप्रीम कोर्ट भवन का विस्‍तार इत्‍यादि बड़े निर्माण कार्य प्रगतिशील स्थिति में हैं।

सीपीडब्‍ल्‍यूडी के सभी निर्माण कार्यों में ‘ग्रीन फीचर्स’ को अपनाया जा रहा है। वह अपनी अधिसंख्‍य परियोजनाओं को न्‍यूनतम थ्री-स्‍टार ‘गृह’ रेटिंग के मानक पर बनाने के लिए प्रति‍बद्ध है। उसने कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ई-गवर्नेंस, वेब पर आधारित निगरानी तंत्र, ठेकेदारों का ऑनलाइन पंजीकरण, ई-टेंडरिंग और सभी कार्यों के रख-रखाव के लिए कॉल सेंटरों की स्‍थापना जैसे सुधार किए हैं।

वर्तमान में सीपीडब्‍ल्‍यूडी में कुल 32,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 5,400 सिविल इंजीनियर, 2,100 इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर, 360 वास्‍तुविद और 170 उद्यान विशेषज्ञ शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X