राजगढ़ - ओ पी जे एस विश्वविद्यालय राजगढ़ में कुलपति डॉ. दलेल सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद के सत्र पूर्व की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के डीन एवं विभागाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में पूर्व सत्र का शैक्षणिक मूल्यांकन करने का निर्णय किया गया एवं साथ ही आगामी सत्र से संचालित किये जाने वाले विभिन्न विषयों का अनुमोदन किया गया।
परिषद के अध्यक्ष प्रो. दलेल सिंह कुलपति (अध्यक्ष) विश्वविद्यालय द्वारा डीन एवं विभागाध्यक्षों को इस बात के लिए अभिप्रेरित सम्बोधन दिया गया कि नवीन पाठ्यक्रम इस तरह संयोजित एवं संचालित हों कि इस क्षेत्र के विद्यार्थी भी अन्य क्षेत्रों के समानान्तर अधिक एवं उच्च श्रेणी के रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें और क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रसिद्धि दिला सकें। बैठक में एल.एल.एम. ( एक वर्षीय) ,एम.फिल, पी.एचडी. के सत्र 2014-15 के प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि 6 जुलाई 2014 निर्धारित कि गयी और में यह भी तय हुआ की 02 जुलाई 2014 तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त परिषद द्वारा यह निर्णय भी किया गया कि विश्वविद्यालय के चेयरमैन द्वारा निर्देशित छात्रवृत्ति योजना जिसमें विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले शेखावाटी अंचल के सभी नियमित विद्यार्थीयों को 50 प्रतिशत तक शिक्षण शुल्क मुक्त किया जायेगा। इसी तरह मेधावी विद्यार्थीयों के लिए अंक प्रतिशत के आधार पर शिक्षण शुल्क मुक्ति प्रदान की जायेगी।
बैठक में आईआईटी जेईई की परिक्षा में रैंकिंग हासिल करने वाले क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें देते हुए कुललपति(अध्यक्ष)महोदय ने यह भी बताया की विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश में आईआईटी जेईई की परिक्षा में रैंकिंग हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विश्वविद्यालय कुलपति(अध्यक्ष) प्रो. दलेल सिंह ने बताया कि चेयरमैन डॉ. जोगिंदर सिंह की यह मंशा है कि शेखावाटी अंचल के नियमित विद्यार्थीयों को न्युनतम शुल्क पर उच्च श्रेणी की शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। परिषद की बैठक में यह भी तय किया गया कि विश्वविद्यालय में नए शुरू हुए वास्तुकला (आर्किटेक्चर) के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में केवल नाटा (NATA ) की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. सरिता कड़वासरा, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के डीन डॉ. ए. के. पुरोहित, डीन विधि विभाग डॉ.आई.पी.बैरवा , विभागाध्यक्ष फार्मेसी डॉ. ए.के.मिड्ढा, विभागाध्यक्ष आर्किटेक्चर विभाग नागेन्द्र नारायण, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रवक्ता आर.पी.तिवारी आदि उपस्तिथ थे।