राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी 5 और 6 जून, 2014 को पश्चिम बंगाल (कोलकाता) का दौरा करेंगे। वह यहां आचार्य सतीश चंद्र मुखर्जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह इसी दिन सर आशुतोष मुखर्जी की याद में उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान भी देंगे।
6 जून, 2014 को दोपहर में राष्ट्रपति नई दिल्ली वापस आ जाएंगे।