राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रोफेसर सीएनआर राव और सचिन तेन्दुलकर को आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारत रत्न से विभूषित किया।
इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री उपस्थित थे।