केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 53वीं बैठक 5-6 फरवरी को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्ली के सभागार में होगी। बोर्ड 2014-15 के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के फील्ड सीजन प्रोग्राम को अंतिम रूप देगा। इस बैठक में सभी 12 समितियों तथा राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्डों (एसजीपीबी) की सिफारिशें पेश की जाएंगी और उन पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मरीन तथा तटीय सर्वेक्षण थीम पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस 20-20 (आईजीसी-2020) से संबंधित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
खान मंत्री दिन्शा पटेल सीजीपीबी की 53वीं बैठक का उद्घाटन करेंगे। सचिव (खान) तथा सीजीपीबी के अध्यक्ष श्री आर. एच. ख्वाजा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।