राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सलाह पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा का मंत्रिपरिषद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य सौंप दिया जाए।