दूरसंचार विभाग ने 1800 मेगाहर्ट्ज और 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी की तिथि बढ़ा दी है। अब यह नीलामी 23 जनवरी, 2014 की बजाय 03 फरवरी, 2014 से शुरू होगी। विभाग ने 12 दिसम्बर को आवेदन आमंत्रण नोटिस (एनआईए) जारी किया था, जिसमें यह बताया गया था कि नीलामी की तिथि में कोई बदलाव होने की स्थिति में दूर संचार विभाग की वेबसाइट पर सूचना दे दी जाएगी और प्रतिभागियों से विभाग की वेबसाइट पर लगातार नजर रखने का अनुरोध किया गया था। संशोधित तिथियां निम्न हैं –
- एनआईए का स्पष्टीकरण 02 जनवरी, 2014
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2014
- आवेदनकर्ताओं के स्वामित्व के ब्यौरे का प्रकाशन 20 जनवरी, 2014
- बोली लगाने वाले के स्वामित्व का अनुपालन प्रमाण पत्र 23 जनवरी, 2014
- बोली लगाने वालों की पूर्व योग्यता 25 जनवरी 2014
- आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2014
- बोली लगाने वालों की अंतिम सूची 29 जनवरी, 2014
- छद्म नीलामी 30-31जनवरी, 2014
- नीलामी की शुरूआत 03 फरवरी, 2014
कुल स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में 46 मेगाहर्ट्ज और 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 403.2 मेगाहर्ट्ज रखे गये हैं।
एनआईए का पूरा ब्यौरा दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
नीलामी यूआरएल <dot.abcprocure.com> पर ऑन लाइन आयोजित की जाएगी।