बरेली - उत्तरप्रदेश में बरेली जिले के सुभाषनगर क्षेत्र में शराब के नशे में धुत लड़खड़ाते कदमों से फेरे लेने पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इंकार कर देने पर बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
शहर के सुभाषनगर क्षेत्र के अनुपम नगर निवासी विशाल की शादी रविवार रात मुरादाबाद में सम्भल क्षेत्र की निवासी एक युवती से होना थी। बारात चढ़ने के बाद जयमाला और खाने-पीने का कार्यक्रम तो सकुशल निपट गया, मगर इसके बाद देर रात दूल्हा शराब के नशे में विवाह मंडप पर पहुंचा।
विरोध करने पर उसने अपने परिजनों से बदसलूकी शुरू कर दी जिससे क्षुब्ध दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के इस फैसले पर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी के बाद बारात बैरंग वापस लौट गई।